प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट

बेनतीजा रही पंचायत में दोनों गुट दोबारा भिड़े सदर : बालूघाट में बुधवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के कई लोग घायल हो गये. उस समय मोहल्लावासियों ने सुबह में पंचायत का आश्वासन देते हुए किसी तरह मामला शांत कराया. गुरुवार की सुबह बालूघाट शिव […]

बेनतीजा रही पंचायत में दोनों गुट दोबारा भिड़े

सदर : बालूघाट में बुधवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के कई लोग घायल हो गये. उस समय मोहल्लावासियों ने सुबह में पंचायत का आश्वासन देते हुए किसी तरह मामला शांत कराया. गुरुवार की सुबह बालूघाट शिव मंदिर प्रांगण में सामाजिक स्तर पर गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पंचायत बुलायी गयी. विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिये विवि पुलिस को भी बुलाया गया.

पंचायत में समझौते पर सहमति नहीं बनी, जिसके कारण पंचों को इसे स्थगित करना पड़ा. इसी बीच दोबारा दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इधर एक पक्ष की पीड़ित महिला द्वारा बालूघाट दुर्गा पूजा में मनमाना चंदा नहीं दिये जाने के कारण इस घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही जा रही है. वहीं कुछ लोगों द्वारा प्रतिमा विसर्जन के क्रम में किसी बात को लेकर मारपीट होने की बात बतायी जा रही है. हालांकि पंचायत नहीं होने से मोहल्ला में तनाव की स्थिति है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >