पांच संदिग्ध बाइक सवार को रात्रि गश्ती दल ने पकड़ा

दरभंगा : लहेरियासराय थाने की पुलिस मंगलवार के देर रात गश्ती के दौरान बाइक सवार पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि रामगंज बैंकर्स कॉलोनी निवासी राम अवतार महतो के पुत्र सुनील कुमार, विजय कुमार साह के पुत्र सनी कुमार, सुशील राय के पुत्र निरंजन कुमार, हरिशंकर यादव […]

दरभंगा : लहेरियासराय थाने की पुलिस मंगलवार के देर रात गश्ती के दौरान बाइक सवार पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि रामगंज बैंकर्स कॉलोनी निवासी राम अवतार महतो के पुत्र सुनील कुमार, विजय कुमार साह के पुत्र सनी कुमार, सुशील राय के पुत्र निरंजन कुमार, हरिशंकर यादव के पुत्र अनिकेत कुमार एवं बाकरगंज अभंडा निवासी दसई यादव के पुत्र अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया है. सभी को 109 धारा के तहत सदर अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. बताया जाता है कि एक बाईक पर चार आदमी सवार होकर नाका छह की ओर से आ रहे थे. पुलिस को संदेह हुआ. सभी को रोकने का प्रयास किया, परंतु वे भागने लगे. पुलिस ने उसे पीछा कर दबोच लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >