अज्ञात वाहन से कुचल युवक की मौत

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया परिजनों के कारुणिक चीत्कार से अतरवेल टारा टोल में पसरा मातम सिंहवाड़ा : दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर बरुआरी पुल के निकट एक साइकिल सवार की मौत अज्ञात वाहन के कुचलने से हो गयी. मृतक की पहचान अतरवेल टारा टोल […]

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
परिजनों के कारुणिक चीत्कार से अतरवेल टारा टोल में पसरा मातम
सिंहवाड़ा : दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर बरुआरी पुल के निकट एक साइकिल सवार की मौत अज्ञात वाहन के कुचलने से हो गयी. मृतक की पहचान अतरवेल टारा टोल निवासी स्व. महावीर शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र मनोज शर्मा के रुप में की गयी. मनोज की मौत की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी बेबी देवी बेहोश हो गयी.
घटना की सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. लोग इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार मनोज साइकिल से बरुआरी की तरफ से घर लौट रहा था. जैसे ही वह बरुआरी पुल के निकट पहुंचा अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >