दरभंगा : सोमवार की शाम आसमान में चांद का दीदार होते ही रमजान को लेकर लोग खुशी से भर गये. कल मंगलवार से रमजान शुरू हो जायेगा. मदरसा जामिया अब्दुर रहमान शकरपुरा भरवारा के सदर मुफ्ती मुनाजिर हसन के अनुसार रमजान का मुकद्दस महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है. मंगलवार को रोजेदार माह ए रमजान का पहला रोजा रखेंगे.
चांद का हुआ दीदार, रमजान आज से शुरू
दरभंगा : सोमवार की शाम आसमान में चांद का दीदार होते ही रमजान को लेकर लोग खुशी से भर गये. कल मंगलवार से रमजान शुरू हो जायेगा. मदरसा जामिया अब्दुर रहमान शकरपुरा भरवारा के सदर मुफ्ती मुनाजिर हसन के अनुसार रमजान का मुकद्दस महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है. मंगलवार को रोजेदार माह ए […]

सेहरी सुबह 3.41 बजे होगी. रोजेदार शाम 6.21 बजे रोजा तोड़ेंगे. अलविदा की नमाज 31 मई को होगी. इस बार माहे रमजान में जुमे की नमाज 10, 17 व 24 मई को अदा की जाएगी. 31 मई को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी. इस बार माहे रमजान का आखरी रोजा पांच जून को सबसे लंबा 15 घंटे 12 मिनट का होगा. रोजे का पहला दिन सबसे कम 14 घंटे 40 मिनट का होगा. मौसम वैज्ञानिक अब्दुल सत्तार के अनुसार ज्यादातर दिनों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा.
बाकरगंज मस्जिद के मौलाना अब्दुल हई ने जानकारी दी कि बहुत सालों बाद ऐसा मौका आया है, जब मई की सख्त गर्मी में ही रोजे के 25 दिन होंगे. अल्लाह की तरफ से रोजेदारों का इस बार करा इम्तिहान लिया जाएगा. रोजे के दौरान जो बंदा जितनी तकलीफ बर्दाश्त करता है, उसे उसी के हिसाब से अल्लाह की तरफ से बदला दिया जाता है. रमजान को लेकर घर और संस्थानों में साफ-सफाई अंतिम दौर में है. सभी मस्जिदों को सफाई के साथ सजाने संवारने का काम चल रहा है.