दो आरोपितों को पकड़ा

केवटी : थाना क्षेत्र के खिरमा गांव में रविवार को हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई मुख्य आरोपित प्रदीप साहु सहित चंदेश्वर साहु को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस कांड के दो आरोपित छोटू साहु व छेदी साहु को गिरफ्तार करने में अभी तक कामयाब नहीं हो सकी […]

केवटी : थाना क्षेत्र के खिरमा गांव में रविवार को हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई मुख्य आरोपित प्रदीप साहु सहित चंदेश्वर साहु को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस कांड के दो आरोपित छोटू साहु व छेदी साहु को गिरफ्तार करने में अभी तक कामयाब नहीं हो सकी है.

पुलिस ने मंगलवार की देर रात खिरमा गांव में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को दोनों गिरफ्तार आरोपितों को सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. रविवार की देर शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में आरोपितों ने दूसरे पक्ष की आरती देवी, राजो देवी, काजल कुमारी, रोशन कुमार व रीता देवी पर एसिड फेंक दिया था. इसमें सभी जख्मी हो गये. पीड़िता आरती देवी के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 45/19 दर्ज है.

विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आज करेंगे मंडल कारा का निरीक्षण: दरभंगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा चार अप्रैल को मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण किया जाएगा. इस दौरान वे मंडल कारा में बंद कैदियों का हालचाल जानेंगे. साथ ही श्री द्विवेदी जेल के अंदर पारा लीगल वालंटियर को प्रशिक्षण देंगे. श्री द्विवेदी पांच अप्रैल को उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण करेंगे तथा कैदियों की समस्या को सुनेंगे. साथ ही उपकारा में कार्यरत पारा लीगल वालंटियर को प्रशिक्षण देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >