बरसात पूर्व मुख्य व बड़े नालों की होगी उड़ाही, गैंग का किया गया गठन

प्रत्येक वार्ड से दो मजदूर के साथ बनाये गये तीन जोन के लिए छह गैंग एक अप्रैल से शुरू होगा नाला उड़ाही का काम नाला सफाई से लेकर कचरा उठाव तक का व्हाटसएप अपडेट देने का निर्देश ट्रैक्टर ढाला की मरम्मत के साथ ही भाड़े पर लिए जायेंगे ट्रैक्टर दरभंगा : बरसात से पूर्व शहर […]

प्रत्येक वार्ड से दो मजदूर के साथ बनाये गये तीन जोन के लिए छह गैंग

एक अप्रैल से शुरू होगा नाला उड़ाही का काम
नाला सफाई से लेकर कचरा उठाव तक का व्हाटसएप अपडेट देने का निर्देश
ट्रैक्टर ढाला की मरम्मत के साथ ही भाड़े पर लिए जायेंगे ट्रैक्टर
दरभंगा : बरसात से पूर्व शहर के मुख्य व बड़े नालों की सफाई पूरी कर ली जायेगी. इस बार शहर में होनेवाले जलजमाव को ध्यान में रखते हुए अभी से नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इस नजरिए से नाला उड़ाही के लिये नगर आयुक्त डॉ रवीन्द्र नाथ ने गैंग गठित कर दिया है. एक अप्रैल से प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर नाला उड़ाही शुरु करने का निर्देश जोन प्रभारी के साथ जमादारों को दिया है. कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
इसे लेकर निगम सभागार में गुरुवार को नगर आयुक्त ने तीनों जोन प्रभारी व 48 वार्डों के सफाई अधिदर्शकों के साथ बैठक की. कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बैठक में डोर-टू-डोर कचरा क्लेक्शन, डपिंग प्वांइट से कचरा उठाव व नाला उड़ाही का अपडेट व्हाटसएप पर हर हाल में देने को कहा. साथ ही कहा कि बिना सूचना के गायब रहने वाले कर्मी बख्शे नहीं जायेंगे. नगर आयुक्त डॉ श्री नाथ ने कचरा उठाव के बाद हर दो दिन पर ठेला व ट्रैक्टर को धोने की भी सलाह दी.
आधा दर्जन गैंग गठित : प्रत्येक वार्ड से दो-दो सफाई मजदूर को शामिल कर तीन जोन के लिये छह गैंग गठित किये गये हैं. प्रत्येक जोन के लिये बनाये गये दो गैंग प्राथमिकता के आधार पर नाला उड़ाही का काम करेंगे, ताकि वर्षा के दौरान जलजमाव की समस्या न हो.
नाला उड़ाही की होगी मॉनिटरिंग : नाला उड़ाही कार्य की मॉनिटिंग का भार अधिकारियों के जिम्मे सौंपा गया है.
इसमें जोन एक के लिये जेइ उदयनाथ झा, जोन दो के लिये जेइ अनिल कुमार चौधरी, जोन तीन के लिये जेइ संजय शरण सिंह के नाम शामिल हैं. वरीय प्रभार में जोन एक के लिये उपनगर आयुक्त कमलनाथ झा, दो के लिये एइ सउद आलम व तीन के लिये नगर प्रबंधक नागमणि सिंह रहेंगे.
वार्ड एक से 24 में उड़ाही कार्य की देखरेख व संयत्र उपलब्ध कराने का दायित्व यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार, 25 से 48 के लिये जेइ जितेन्द्र कुमार को दिया गया है. संबंधित जोन में नाला उड़ाही कार्य का देखरेख व अतिक्रमण की समस्या को दूर करने का कार्य अमीन नंदन मिश्र, मो. आबिद एवं राजकमल झा करेंगे.
जल्द शुरू होगी फॉगिंग : मच्छर के प्रकोप को देखते हुये यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार ने दो से तीन दिनों में प्रत्येक दिन दो-दो वार्ड में फॉगिंग शुरु करने को कहा. वहीं लार्वा मारने वाला केमिकल उपलब्धता के बावजूद कुछ वार्ड जमादारों द्वारा नहीं उठाये जाने की शिकायत की.नगर आयुक्त ने अविलम्ब दवा का उठाव कर छिड़काव करने का सख्त निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >