DMCH में नौ दिन के नवजात को NICU में चूहों ने काट खाया! परिजनों ने डीडीसी से की शिकायत

दरभंगा : जिला मुख्यालय स्थित डीएमसीएच के शिशु विभाग से हैरान करनेवाली खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि शिशु विभाग के आईसीयू में चूहों के काटने से उसकी मौत हो गयी है. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने डीडीसी को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, जिला […]

दरभंगा : जिला मुख्यालय स्थित डीएमसीएच के शिशु विभाग से हैरान करनेवाली खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि शिशु विभाग के आईसीयू में चूहों के काटने से उसकी मौत हो गयी है. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने डीडीसी को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय स्थित डीएमसीएच के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में मधुबनी जिले के सकरी थाने के नजरा गांव निवासी किरण चौपाल ने नौ दिन के मासूम को सोमवार को भर्ती कराया था. किरण चौपाल का आरोप है कि मेरे बच्चे को नवजात गहन चिकित्सा ईकाई (एनआईसीयू) में भर्ती किया गया. रात एक बजे जब हम बच्चे को देखने के लिए एनआईसीयू में गये, तो मेरा बच्चा पूर्ण रूप से सही था. फिर सुबह जब हम पांच बजे बच्चे को देखने गये, तो उसके हाथ, पांव को चूहे खा रहे थे. वहां पर कोई नर्स और चिकित्सक नहीं थे. आनन-फानन में जब नर्स को बाहर से बुला कर लाया, तो उन्होंने कहा कि बच्चा मर गया है.

मासूम की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दरभंगा के डीडीसी कारी पासवान के पास लिखित शिकायत की है. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ आरआर प्रसाद ने कहा कि भर्ती होने से पहले ही बच्चे को चूहे काटे हुए थे. परिजन द्वारा आरोप लगाया गया है कि यहां चूहों के काटने से मौत हो गयी है, तो मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.प्रभारी डीडीसी ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >