नौ साल की छात्रा को पढ़ाते-पढ़ाते 75 साल के धार्मिक शिक्षक ने किया दुष्कर्म, नाबालिग की हालत गंभीर

दरभंगा : हायाघाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में एक नौ वर्षीया नाबालिग लड़की को पढ़ाने वाले धार्मिक शिक्षक 75 वर्षीय हाफिज मुजीबुर्रहमान ने अपना शिकार बना लिया. हाफिज ने मंगलवार की शाम को लड़की के साथ उसके घर में ही दुष्कर्म किया. अधिक खून निकलने के कारण लड़की को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार […]

दरभंगा : हायाघाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में एक नौ वर्षीया नाबालिग लड़की को पढ़ाने वाले धार्मिक शिक्षक 75 वर्षीय हाफिज मुजीबुर्रहमान ने अपना शिकार बना लिया. हाफिज ने मंगलवार की शाम को लड़की के साथ उसके घर में ही दुष्कर्म किया. अधिक खून निकलने के कारण लड़की को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच भेज दिया गया है. अधिक रक्तस्राव होने के कारण लड़की की हालत गंभीर बतायी जा रही है. आरोपित हाफिज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की शाम को हाफिज रहमान लड़की को पढ़ाने के लिए उसके घर पहुंचा. रात करीब आठ बजे पढ़ाने के दौरान ही उसने लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया. अधिक खून बहने और लड़की के रोने पर आरोपित भाग खड़ा हुआ. हायाघाट थाना की पुलिस ने देर रात आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >