डीसीओ के वेतन भुगतान पर डीएम ने लगायी रोक
दरभंगा : जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में धान अधिप्राप्ति सीएमआर, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना एवं अंत्योदय तथा इंट्री कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान अधिप्राप्त किए गए धान का शत प्रतिशत सीएमआर एसएफसी को उपलब्ध नहीं कराने […]
दरभंगा : जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में धान अधिप्राप्ति सीएमआर, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना एवं अंत्योदय तथा इंट्री कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान अधिप्राप्त किए गए धान का शत प्रतिशत सीएमआर एसएफसी को उपलब्ध नहीं कराने एवं लगातार दो बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले डीसीओ का वेतन रोकते हुए कारणपृच्छा किया गया.
साथ ही अंत्योदय कार्ड का सत्यापन एवं नए राशन कार्ड एंट्री व त्रुटि पूर्ण राशन कार्ड संशोधन की स्थिति संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण शहरी एमओ के वेतन पर अगले आदेश तक रोक एवं कारणपृच्छा किया गया.
उज्ज्वला योजना का नहीं पूरा किया गया लक्ष्य: ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित 24 गांव के चयनित लाभुकों को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत पांच मई तक 7370 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना था. इसमें मात्र 5455 परिवार को ही इसका लाभ पहुंचाया गया है. डीएम डॉ सिंह ने निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर शत प्रतिशत लाभुकों को कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. साथ ही तीनों एसडीओ को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन उपलब्ध कराए गए गैस कनेक्शन का प्रमाण पत्र डीएसओ कार्यालय को उपलब्ध करावें. एसडीओ इसके लिए अपने स्तर से प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे.
साथ ही निर्देश दिया कि इस योजना के तहत उदासीन रवैया अपनाने वाले गैस वितरकों पर कार्यवाही करना जारी रखें. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस विवेक कुमार मैत्रय, डीएसओ शत्रुघ्न कामति, एसडीओ राकेश गुप्ता, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, एसएफसी प्रबंधक मो. इस्लाम सहित बेनीपुर, बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड के ऐमो एवं किरासन तेल थोक विक्रेता तथा एलपीजी गैस वितरकगण उपस्थित थे.
अंत्योदय कार्ड सत्यापन में त्रुटि को लेकर शहरी एमओ पर कार्रवाई
जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में कई आदेश-निर्देश जारी
अंत्योदय कार्ड का सत्यापन एवं नये राशन कार्ड इंट्री व त्रुटि पूर्ण राशन कार्ड में संशोधन की स्थिति संतोषप्रद नहीं