दरभंगा में चूना से लदे ट्रक से 1771 लीटर िवदेशी शराब बरामद

दरभंगा/हायाघाट : पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह एपीएम थाना क्षेत्र के विरनपट्टी स्थित गाछी में चूना लदे ट्रक से 1771 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्रक आरजे 33 जीए-1390 को भी कब्जे में ले लिया. मामले में दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. […]

दरभंगा/हायाघाट : पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह एपीएम थाना क्षेत्र के विरनपट्टी स्थित गाछी में चूना लदे ट्रक से 1771 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्रक आरजे 33 जीए-1390 को भी कब्जे में ले लिया. मामले में दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान यह बरामदगी की गयी है. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि शराब माफिया ट्रक से शराब की बड़ी खेप लेकर जिले में पहुंची है. एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम में एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक व पुलिस बल भी शामिल थे. सुबह करीब तीन बजे पुलिस टीम पंडासराय से ब्रह्मोतरा जाने वाली सड़क में विरनपट्टी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की ओर जाने वाली संपर्क पथ पर एक वीरान गाछी में बने चदरा के मकान में छापेमारी की. ट्रक से लगभग 50-60 कार्टन शराब उतारा जा चुका था. वहीं बांकी के शराब ट्रक पर ही था.
दरभंगा में चूना
पुलिस ने चारों बगल से घेरकर छापेमारी शुरू की. छापेमारी में केजी रोमियो ब्रांड नामक 180 एमएल का 9840 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. हालांकि,अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबार से जुड़े कुछ लोग भागने में सफल हो गये, लेकिन दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बता दें कि सोमवार की देर शाम एसएसपी के निर्देश पर बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबसावन में भी छापेमारी की गयी थी. इस दौरान विद्यालय के कमरे से 1700 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था. साथ ही, एक टाटा इंडिगो व एक मारुति शिफ्ट डिजायर कार, छह मोबाइल, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुद्धिनाथ झा भी शामिल हैं.
राजस्थान नंबर का ट्रक व शराब जब्त
हिरासत में लेकर दो लोगों से हो रही पूछताछ
मनीगाछी में शराब बरामदगी मामले में प्रधानाध्यापक समेत पांच गिरफ्तार
एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस समेत दो कार जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >