चलती ट्रेन की खिड़की से उछलकर गिरा बच्चा, मौत
दरभंगा : आपातकालीन खिड़की से उछलकर एक बच्चा नीचे गिर गया. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना बीती रात तारसराय रेलवे स्टेशन के पास जीवछ नदी के समीप हुई. नई दिल्ली से आ रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिलाएं अपने तीन वर्षीय बच्चे को ट्रेन की आपातकालीन खिड़की के पास रखा […]
दरभंगा : आपातकालीन खिड़की से उछलकर एक बच्चा नीचे गिर गया. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना बीती रात तारसराय रेलवे स्टेशन के पास जीवछ नदी के समीप हुई. नई दिल्ली से आ रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिलाएं अपने तीन वर्षीय बच्चे को ट्रेन की आपातकालीन खिड़की के पास रखा था.
इसी दौरान अचानक उछलकर बच्चा खिड़की से बाहर जा गिरा. उसके सिर में गंभीर चोटें आयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तत्काल चेन खींचकर ट्रेन को रोक महिला बदहवाश नीचे उतरी लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर छानबीन के लिए आरपीएफ अधिकारी को वहां भेजा गया, लेकिन पीड़ित पक्ष के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी. बताया जाता है कि बच्चे को लेकर उसके परिजन चले गये.
यातायात थाना का उद्घाटन आज: दरभंगा. ट्रैफिक थाना का उद्घाटन कल सोमवार को किया जाएगा. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे नाका नंबर छह पर ट्रैफिक पुलिस चौकी का उद्घाटन किया जाएगा. इस ट्रैफिक चौकी के खुल जाने से शहर में जाम की समस्या से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. सड़कों पर उदंडता करने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. विभिन्न चौक-चौराहों सहित सड़क किनारे अवैध रुप से लगाये जाने वाले वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर थाना ले जाया जाएगा.