दरभंगा : फायर सिलिंडर लीक, बैंक में भगदड़

बहेड़ी : एसबीआइ की इनाई शाखा में सोमवार को शरारती तत्वों की शरारत से फायर सिलिंडर लीक हो गया. इससे बैंक में भगदड़ मच गयी. इसे लेकर करीब एक घंटा तक बैंक का कार्य प्रभावित रहा. बताया जाता है कि पासबुक प्रिंटिंग मशीन के निकट लगे फायर सिलेंडर के लीक हो गया. इससे गैस निकलने […]

बहेड़ी : एसबीआइ की इनाई शाखा में सोमवार को शरारती तत्वों की शरारत से फायर सिलिंडर लीक हो गया. इससे बैंक में भगदड़ मच गयी. इसे लेकर करीब एक घंटा तक बैंक का कार्य प्रभावित रहा. बताया जाता है कि पासबुक प्रिंटिंग मशीन के निकट लगे फायर सिलेंडर के लीक हो गया. इससे गैस निकलने की आवाज होने लगी.
इस पर ग्राहक भयभीत हो उठे. बैंक छोड़ बाहर की ओर निकलने के लिए भगदड़ मचा दी. प्रतिनियुक्त चौकीदार ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रख दिया. इसके बाद माहौल शांत हुआ. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेकर प्रबंधक देवेश कुमार को आवश्यक निर्देश दिया. पुलिस के साथ प्रबंधक व बैंक कर्मियों ने लोगों को शांति व्यवस्था की अपील करते हुए बैंक का संचालन शुरू किया.
इस संबंध में शाखा प्रबंधक देवेश कुमार ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने सिलिंडर का लॉक खोल दिया था. इससे गैस लीक होने लगा. इससे उपभोक्ता भयभीत हो गये. जिसके कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी थी. उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया गया. बैंक का कार्य संचालित हो रहा है. स्थिति सामान्य हो गयी है. वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सूचना पर पुलिस बल को भेजा गया. वहां मौजूद चौकीदार के साथ मिलकर लोगों को शांत कर दिया गया. किसी तरह की घटना नहीं हुई है. समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >