अब घर बैठे खुद करा लें जमीन का दाखिल-खारिज

सदर : जमीन मालिकों के लिए अब अपनी जमीन का दाखिल-खारिज कराना आसान हो गया है. घर बैठे ऑनलाइन यह काम करवा सकते हैं. इसके लिये कर्मचारी का चक्कर नहीं लगाना होगा. सूबे में एक दिसंबर से यह लागू हो जायेगा. जमीन मालिक बिहार भूमि के साइट पर क्लिक कर जमीन दाखिल-खारिज के लिये अपना […]

सदर : जमीन मालिकों के लिए अब अपनी जमीन का दाखिल-खारिज कराना आसान हो गया है. घर बैठे ऑनलाइन यह काम करवा सकते हैं. इसके लिये कर्मचारी का चक्कर नहीं लगाना होगा. सूबे में एक दिसंबर से यह लागू हो जायेगा. जमीन मालिक बिहार भूमि के साइट पर क्लिक कर जमीन दाखिल-खारिज के लिये अपना आवेदन कर सकते हैं. यह सुविधा 46 अंचलों में शुरू हो रही है.

गुरुवार को डीसीएलआर पुरषोत्तम ने सीओ कार्यालय पहुंचकर इसकी तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने सीओ के कार्यालय में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की. कई दिशा-निर्देश भी दिये. वहीं डीसीएलआर ने प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटरों का भी मुआयना किया. वहां कार्यरत डाटा ऑपरेटरों को कई निर्देश दिये.
जांच के क्रम में उन्होंने आरटीपीएस पर लगे पुराने बोर्ड को हटाकर नया बोर्ड लगाने को कहा. इधर सीओ राकेश कुमार ने बताया कि अब 30 दिनों में म्यूटेशन कर दिया जायेगा. पहले मात्र 18 दिन ही तय था. उन्होंने बताया कि इसके लिए जमीन मालिकों को विक्रेता-क्रेता एवं दरकेवालदार का मोबाइल नंबर भी देना होगा. वहीं उनका कहना था कि अगर कोई आपत्ति होगी तो उसे प्रतिवेदन भेजकर सूचना दे दी जायेगी.
आज से प्रदेश में लागू हो रही नयी व्यवस्था
ऑनलाइन दाखिल-खारिज की व्यवस्था को ले डीसीएलआर ने की तैयारी की समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >