दरभंगा : नगर क्षेत्र में निगम के बिना अनुमति के विभिन्न चौक-चौराहों के पोलों पर लगाये गये अवैध होर्डिंग व बैनर-पोस्टरों को गुरुवार को हटाया गया. विज्ञापन अनुसेवक राजकुमार पासवान के नेतृत्व में चालक सूरज राम, मजदूरों में सुरेंद्र राम व संतोष राम ने नाका पांच से खनकाह चौक होते हुए सकमापुल से मिर्जापुर चौक तक पोलों पर लगे अवैध होर्डिंग, बैनर-पोस्टर को हटाया.
बता दें कि लंबे अंतराल के बाद निगम के बिना अनुमित के लगायी गयी प्रचार सामाग्री हटाये जाने के अभियान शुरू किये जाने के कारण एक-एक पोल पर दर्जनभर होर्डिंग आदि प्रचार सामाग्री से पटे हुये थे. इसे लेकर चालू माह में ही नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह ने अभियान चलाने को लेकर सप्ताह में तीन दिन बाजार प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव को विशेष निर्देश दे रखा है.
