कट्टा के साथ चाकूबाज गैंग के सात गिरफ्तार

दरभंगा : शहर में विगत एक सप्ताह में चाकूबाजी व लूटपाट की करीब आधे दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का उदभेदन कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में गैंग के सात अपराधियों को देसी कट्टा, घटना में प्रयुक्त चाकू, लूट की स्कूटी, तीन बाइक, छह मोबाइल व नशीली दवा के साथ […]

दरभंगा : शहर में विगत एक सप्ताह में चाकूबाजी व लूटपाट की करीब आधे दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का उदभेदन कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में गैंग के सात अपराधियों को देसी कट्टा, घटना में प्रयुक्त चाकू, लूट की स्कूटी, तीन बाइक, छह मोबाइल व नशीली दवा के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 19 नवंबर की रात अपाची बाइक सवार अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड व मौलागंज में तीन राहगीरों से लूटपाट की तथा सभी को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था. 21 नवंबर की रात बाइक सवार अपराधियों ने टॉफी बिस्कुट व्यवसायी अशोक कुमार मंडल की स्कूटी चाकू की नोंक पर लूट ली थी. ऐसे एक-दो और मामले सामने आये थे. लगातार हो रही घटना के बाद पुलिस की टीम बनायी गयी.

देसी कट्टा के
टीम में लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा, बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह व कोतवाली ओपी अध्यक्ष महेश्वर कुमार मिश्रा को शामिल किया गया. टीम ने लगातार छापेमारी शुरू की. इसी क्रम में नाका नंबर पांच निवासी भरत सहनी के पुत्र हीरा सहनी, भठियारीसराय निवासी स्व. अरूण महतो का बेटा आशीष कुमार, हनुमाननगर भठियारीसराय निवासी राधाकांत झा का पुत्र संजय कुमार, बहादुरपुर थाना के भैरोपट्टी निवासी रामबाबू यादव का बेटा मुकेश कुमार उर्फ झामलाल, सुखराम यादव का बेटा भूषण कुमार, खनका चौक निवासी मरहूम मो. निजामुद्दीन राजा उर्फ चीकू उर्फ आर्यन उर्फ फैयाज व लहेरियासराय थाना के पुरानी मस्जिद निवासी मो. अमीरूल हक के पुत्र अब्दुल खालिद को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, व्यवसायी की लूटी गयी स्कूटी, एक पीला अपाची बाइक, एक उजला अपाची बाइक, एक ग्लैमर बाइक, घटना में प्रयुक्त चाकू, नशीली दवा व छह मोबाइल आदि बरामद किये गये. प्रभारी एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध विवि, लहेरियासराय व नगर थाने में आधे दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >