Darbnahga News: मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को लेकर अबतक 1.83 लाख आवेदन

Darbnahga News:लनामिवि में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 18 जून को समाप्त हो गयी.

Darbnahga News: दरभंगा. लनामिवि में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन के लिये बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 18 जून को समाप्त हो गयी. डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता के अनुसार बिना विलंब शुल्क के कुल 1.83 लाख आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के लिये लगभग 2.40 लाख छात्रों ने पंजीयन करा रखा है. विलंब शुल्क के साथ 22 जून तक आवेदन लिया जाएगा. इस कारण आवेदन की संख्या में बढ़ोतरी तय है.

पिछले साल से अबतक आठ हजार आवेदन अधिक

बता दें कि पिछले साल सत्र 2024-28 में 1.75 लाख आवेदन मिला था. इसकी तुलना में इस साल अब तक करीब आठ हजार आवेदन अधिक मिला है. यह आंकड़ा एक मई से 18 जून तक का है. स्नातक में नामांकन के लिये अब तक सबसे ज्यादा आवेदन सत्र 2023-27 में दो लाख से अधिक प्राप्त हुआ था. सत्र 2024-28 में यह घट कर 1.75 लाख हो गया था. इस वर्ष अभी तक 1.83 लाख आवेदन विवि को प्राप्त हो चुका है. विवि को उम्मीद है कि आवेदनों की संख्या करीब दो लाख तक पहुंचेगी.

इस सत्र में बढ़ गयी है सीटों की संख्या

इस सत्र में दो नये निजी कालेजों को संबद्धता मिलने के कारण कालेजों में सीटों की संख्या बढ़ गयी है. पिछले सत्र (2024-28) में 43 अंगीभूत सहित 37 संबद्ध यानी 80 कालेजों में संचालित 37 विषयों में तीन लाख 11 हजार 289 सीट थी. इसमें 43 अंगीभूत के अलावा संबद्धता के अभाव में 37 में से मात्र 34 संबद्ध कालेजों में ही नामांकन हो पाया था. इस वर्ष पुराने तीन निजी कालेजों के अलावा दो नये कालेजों को भी संबद्धता मिल गई है. अब संबद्ध कालेजों की संख्या 39 हो गयी है. दो नये कालेजों के जुड़ने से लगभग तीन हजार सीट बढ़ी है.

औपबंधिक सूची का प्रकाशन 24 जून को

नामांकन को लेकर औपबंधिक सूची का प्रकाशन 24 जून को होगा. आवेदन में हुई त्रुटि का मेजर विषय को छोड़ अन्य सुधार 24-25 जून को होगा. पहली चयन सूची का प्रकाशन दो जुलाई, काउंसेलिंग सह नामांकन 04 से 14 जुलाई तक, नामांकित छात्रों का डैशबोर्ड अपडेशन 15 से 17 जुलाई तक होगा. दूसरी चयन सूची का प्रकाशन 23 जुलाई को किया जायेगा. इसके आधार पर नामांकन 24-29 जुलाई को, डैशबोर्ड अपडेशन 30 जुलाई तक व वर्गारंभ 15 जुलाई से होगा. रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर तीसरी चयन सूची या स्पाट राउंड एडमिशन का निर्णय लिया जायेगा.

विषय – सीटों की संख्या

वनस्पति विज्ञान – 8645जंतु विज्ञान- 10934रसायन – 9327भौतिकी – 9945गणित-10071गणित (कला) – 3110एआइएच – 9450इतिहास – 28344राजनीति विज्ञान – 23030समाज शास्त्र – 17240मनोविज्ञान – 24150अर्थशास्त्र – 12840गृहविज्ञान – 13548एलएसडब्ल्यू – 2005भूगोल – 18220संगीत – 4280नाटक- 675दर्शनशास्त्र – 9760अंग्रेजी – 13028मैथिली – 9360हिंदी – 14225संस्कृत – 9025उर्दू – 9759एकाउंटिंग एंड फिनांस – 22393मार्केटिंग – 6580एचआरएम – 1350पर्सियन – 2135एंथ्रोपोलॉजी – 1380प्राकृत – 505ग्रामीण अर्थशास्त्र – 2480स्टैटिसटिक्स – 800अरबी – 350भोजपुरी – 225नेपाली – 695पाली – 225बंगला – 975लाइब्रेरी साइंस – 225

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >