दरभंगा एयरपोर्ट के 912 करोड़ के नए टर्मिनल भवन, नाइट लैंडिंग समेत इन सुविधाओं पर नया अपडेट, होगा ये फायदा

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन, नाइट लैंडिंग, नई उड़ानों समेत कई सुविधाओं को लेकर अपडेट है. जल्द ही नई सुविधाओं का फायदा यात्री उठा सकेंगे. इसे लेकर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात भी की.

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में डेवलप किए जाने का काम तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात की. इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट के कई सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई. केंद्रीय मंत्री ने नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया.

फेसबुक पर शेयर की तस्वीरें

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मुलाकात की तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू जी से शिष्टाचार भेंट कर मिथिला की समृद्ध परंपरा के अनुरूप पाग, अंगवस्त्र और मखाना माला से उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया.

इन मुद्दों पर हुई बातचीत

आगे उन्होंने लिखा, इस अवसर पर दरभंगा एयरपोर्ट के विकास, नाइट लैंडिंग सेवा जल्द शुरू करने, 912 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन, नई उड़ान सेवाओं के विस्तार, उड़ान कैफे की स्थापना, कार्गो सुविधा, कवि कोकिल बाबा विद्यापति जी के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से और सकारात्मक चर्चा हुई.

केंद्रीय मंत्री से मिला ये आश्वासन

केंद्रीय मंत्री ने जल्द दरभंगा आकर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया. उन्होंने यह भी लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह परियोजना मिथिला और उत्तर बिहार के विकास, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई गति प्रदान करेगी.

इन सुविधाओं के लिए भी किया आग्रह

इस तरह से सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंपे जाने की मांग की. साथ ही इसके बाद आवास, स्थायी प्रशासनिक भवन, अस्पताल और अन्य सुविधाओं का निर्माण जल्द शुरू कराने का आग्रह किया. एयरपोर्ट पर इन सुविधाओं के डेवलप होने से एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पहले से और मजबूत हो सकेगी. साथ ही रोजगार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

Also Read: 'शिक्षा विभाग फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं करेगा', मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- फर्जी शिक्षकों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >