दानापुर : महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पति हिरासत में

नगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली चन्द्रशेखर वकील गली निवासी अजीत वर्मा की 30 वर्षीय पत्नी रूपम वर्मा ने रविवार को सुबह पूजा अर्चना करने के बाद अपने कमरे में दुपट्टा से गला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

दानापुर. नगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली चन्द्रशेखर वकील गली निवासी अजीत वर्मा की 30 वर्षीय पत्नी रूपम वर्मा ने रविवार को सुबह पूजा अर्चना करने के बाद अपने कमरे में दुपट्टा से गला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

जब परिजनों ने कमरे के दरवाजे खुलने के लिए आवाज दिया, तो उधर से कोई उत्तर नहीं मिला. इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और वो दरवाजा तोड़कर अंदर गये. अंदर का नजारा देख कर सबके होश उड़ गये. कमरे में रूपम अपने दुपट्टा से झूल रही थी. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. मृतक के माँ पिता को घटना की सूचना दी गई.

मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह पूजा अर्चना करने के बाद वो अपने कमरे में चली गया और अंदर से दरबाजा बंद कर लिया. जब दरबाजा तोड़ा गया तो पता चला कि वो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

मृतका मानसिक रूप से बीमार थी और उसका ईलाज चल रहा था. प्रभारी थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतका के माँ पिता के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >