प्रतिनिधि, दलसिंहसराय : अखिल भारतीय कानू हलवाई विचार मंच,बिहार प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 26 जुलाई को पटना में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर संत कबीर हॉस्पिटल, दलसिंहसराय में तैयारी बैठक बुलाई गई है. बैठक में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे.
जिनका स्वागत आयोजक बीजेपी के ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता डॉ. आरके साह ने पाग, चादर, माला से किया. बैठक में मंत्री ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पटना चलने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई.
उन्होंने बताया कि इस आभार समारोह के माध्यम से समाज के उत्थान और एकजुटता को लेकर संकल्प लिया जायेगा. समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया. बैठक में गौरीशंकर साह, सुरेश प्रसाद साह, राम कुमार साह, नीलम देवी, गणेश साह, डॉ सिकंदर साह, सुजीत कुमार साह, चंदेश्वर साह, राम नरेश साह सहित कई लोग मौजूद थे.
