कोसी बराज से नीचे और कोसी महासेतु से थोड़ा ऊपर बनेगा डागमारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन देख सीएम नीतीश ने कही ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ऊर्जा विभाग ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प कक्ष में डगमारा मल्टीपर्पस हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के बारे में प्रेजेंटेशन दिया.

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ऊर्जा विभाग ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प कक्ष में डगमारा मल्टीपर्पस हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के बारे में प्रेजेंटेशन दिया.

सीएम ने अपनी सहमति देते हुए कहा कि इस हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के बनने से बिजली के निर्माण के साथ-साथ कई अतिरिक्त लाभ होंगे. पर्यावरण के दृष्टिकोण से हाइड्रो पावर और सोलर एनर्जी उपयोगी है.

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से संबंधित तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों की सहूलियत को भी ध्यान में रखना होगा. मुख्य बांध की मजबूती और सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहना होगा. कोसी नदी में होने वाली गाद की समस्या पर भी ध्यान देने को सीएम ने खासतौर से कहा है.

प्रेजेंटेशन के दौरान ऊर्जा सचिव संजीव हंस ने बताया कि 130 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का यह प्रोजेक्ट होगा. उन्होंने इसके बैकग्राउंड, ले-ऑउट, अतिरिक्त लाभ समेत अन्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

सचिव ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सुपौल जिले के अंतर्गत कोसी बराज से नीचे और कोसी महासेतु से थोड़ा ऊपर बनाया जायेगा. विशेषज्ञों के स्तर से अध्ययन कर इसकी डिजाइन तैयार की गयी है. यह मल्टीपर्पस हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट होगा.

इस बैठक में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा व अनुपम कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >