Bihar News: गोपालगंज में अपराधियों ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता को गोलियों से भूना, नाराज वकीलों ने काम छोड़ा

बेखौफ अपराधियों ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजेश पांडेय को गोलियों से भून दिया. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. यह घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखरभिंड़ा के पास एनएच-27 पर हुई.

गोपालगंज. बेखौफ अपराधियों ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजेश पांडेय को गोलियों से भून दिया. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. यह घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखरभिंड़ा के पास एनएच-27 पर हुई. मृतक अधिवक्ता की पहचान कुचायकोट के रहनेवाले राजेश पांडेय के रुप में हुई है. अधिवक्ता की हत्या के बाद नाराज वकीलों ने सिविल कोर्ट के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए कामकाज ठप कर दिया है.

बताया जाता है कि कुचायकोट थाने के कुचायकोट बाजार के रहनेवाले अधिवक्ता राजेश पांडेयआज बाइक से सिविल कोर्ट जा रहे थे. रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने अधिवक्ता की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और अंधाधून गोलियां बरसानी शुरू कर दी है. परिजनों के मुताबिक गोली लगने से अधिवक्ता मौके पर ही गिर गये. आसपास के लोगों की मदद से अधिवक्ता को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह सदर अस्पताल में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >