Bihar Crime News: बिहार के जमुई में युवक को गोलियों से भूना, पुलिस ने बरामद किये खोखे, अपराधी फरार...

जमुई में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी. उसे चार गोली मारी गयी है. मृत युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 भछियार निवासी निजामुद्दीन के पुत्र सदाब आलम उर्फ शुड्डु के रूप में हुई है.

जमुई सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी. उसे चार गोली मारी. मृत युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 भछियार निवासी निजामुद्दीन के पुत्र सदाब आलम उर्फ शुड्डु के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पुलिस जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन में जुट गये. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृत युवक सादाब आलम शहर के भछियार मोहल्ले का रहने वाला था, जिसका बड़ा भाई मोहम्मद सरफराज बीते नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी था. जानकारी के अनुसार युवक हर दिन की तरह आजाद नगर मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी.

जमुई में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना

बताया जाता है कि युवक हमेशा अपने साथियों के साथ आजाद नगर मोहल्ला आता था. इसी क्रम में रविवार की देर शाम भी अपने साथियों के साथ आजाद ननगर मोहल्ला आया था. तभी अपराधियों ने युवक के सिर और छाती में ताबड़तोड़ चार गोली मार दी. युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. गोली की आवाज सुन कर जब तक स्थानीय लोग घटना-स्थल पर पहुंचे, अपराधी फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी एसडीपीओ को दी.

Also Read: गोपालगंज में आग से झुलसी महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, चिता से अधजले शव उठाकर ले गयी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस, मौके से चार खोखे बरामद

सूचना मिलते ही एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. मृत युवक के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है. घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत व तनाव है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है मृत युवक का बड़ा भाई सरफराज आलम उर्फ सोनू आलम हाल में हुए नगर पर्षद चुनाव में मुख्य पार्षद पद का प्रत्याशी भी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >