बिहार के छह जिलों में नहीं मिले कोरोना के नये संक्रमित, पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में मिले 39 मरीज

लगातार छठे दिन भी राज्य के छह जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये हैं. इसमें भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, शेखपुरा और शिवहर जिले शामिल हैं. इधर राज्य के 32 जिलों में रिकाॅर्ड कम संख्या में नये कोरोना पॉजिटिव मिले.

पटना. लगातार छठे दिन भी राज्य के छह जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये हैं. इसमें भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, शेखपुरा और शिवहर जिले शामिल हैं. इधर राज्य के 32 जिलों में रिकाॅर्ड कम संख्या में नये कोरोना पॉजिटिव मिले.

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सिर्फ 212 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. राज्य के 28 जिलों में 10 से कम नये संक्रमित पाये गये. पटना जिले में भी नये संक्रमितों की संख्या घटकर 39 हो गयी. राज्य के जिन 32 जिलों में नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं उसमें अररिया, अरवल, औरंगाबाद और सहरसा में एक-एक पॉजिटिव पाये गये.

इसके अलावा बांका व भागलपुर में चार- चार, बेगूसराय में पांच, पूर्वी चंपारण में आठ, गया में तीन, गोपालगंज में दो, जमुई व कटिहार में छह-छह,खगड़िया में चार, किशनगंज में छह, लखीसराय में दो, मधेपुरा में पांच, मधुबनी में तीन, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में चार, नालंदा में तीन, नवादा में दो, सहरसा में आठ, समस्तीपुर में तीन, सीतामढ़ी में दो, सीवान में छह, सुपौल में नौ, वैशाली व पश्चिम चंपारण में चार-चार नये संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा 10 से अधिक जिन जिलों में नये संक्रमित पाये गये हैं उसमें दरभंगा में 16, पटना में 39, पूर्णिया में 17 और सारण जिले में 21 नये संक्रमित शामिल हैं. अन्य राज्यों के दो लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाये गये.

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 355 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट में मामूली सुधार हुआ है और राज्य का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत हो गया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >