पटना में सबसे अधिक 316 मामले मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो दिनों में राज्य में 2803 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसमें शुक्रवार को 1021 नये मामले जबकि गुरुवार को 1782 नये मामले पाये गये. गुरुवार को पटना में 228 नये मामले, नालंदा में 195, कटिहार में 175, रोहतास में 149, वैशाली में 109 और भोजपुर में 101 नये मामले पाये गये. इसके अलावा अररिया में 55, अरवल में 10, औरंगाबाद में 21, बेगूसराय में 70, भागलपुर में 46, बक्सर में 44, दरभंगा में 12, पूर्वी चंपारण में 45, गया में 74, गोपालगंज में 25, जमुई में 12, जहानाबाद में चार, कैमूर में दो, खगड़िया में 10, किशनगंज में 20, लखीसराय में 25, मधेपुरा में 15, मधुबनी में 18, मुंगेर में चार, मुजफ्फरपुर में 21, पूर्णिया में 97, सहरसा में 28, समस्तीपुर में 53, सारण में 33, शेखपुरा में 26, शिवहर में नौ, सीतामढ़ी में चार, सीवान में 13, सुपौल में 21, पश्चिम चंपारण में सात और बांका में एक नया पॉजिटिव पाया गया है. इधर शुक्रवार को राज्य के 35 जिलों में पटना में सबसे अधिक 316 और भागलपुर में 103 नये मामले पाये गये हैं. इसके अलावा अरवल में 15, औरंगाबाद में तीन, बांका में आठ, बेगूसराय में 43, भोजपुर में 16, बक्सर में आठ, दरभंगा में 15, पूर्वी चंपारण में 55, गया में 60, जमुई में पांच, जहानाबाद में 42, कटिहार में दो, खगड़िया में 31, मधुबनी में 36, मुंगेर में आठ, मुजफ्फरपुर में 33, नालंदा में 30, नवादा में दो, पूर्णिया में 23, रोहतास में 19, समस्तीपुर में 24, शेखपुरा में 15, शिवहर में पांच, सीतामढ़ी में 22, सीवान में दो, सुपौल में 24, वैशाली में 15, पश्चिम चंपारण में पांच, गोपालगंज में एक और धनबाद के पांच लोगों का पटना में सैंपल पॉजिटिव पाया गया है.