पिछले 24 घंटे के दौरान 2252 लोग हुए स्वस्थ, रिकवरी रेट 65.71 प्रतिशत
पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या अब बढ़कर 62 हजार 31 हो गयी है. सोमवार को राज्य के सभी 38 जिलों में 2464 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसमें पटना जिला में सबसे अधिक 393 संक्रमित शामिल हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 2252 लोग स्वस्थ हुए और राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 40,760 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 65.71 प्रतिशत हो गयी है. इधर, कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी आयी है और 24 घंटे के दौरान 38215 लोगों की जांच की गयी. राज्य में अब तक छह लाख 87 हजार 154 लोगों की जांच की जा चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार नये कोरोना संक्रमितों में पटना जिला में 393, मुजफ्फरपुर जिला में 197 और कटिहार जिला में 120 पाये गये हैं. इसके अलावा अररिया में 37, अरवल में 27, औरंगाबाद में 32, बांका में 35, बेगूसराय में 75, भागलपुर में 59, भोजपुर में 63, बक्सर में 77, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 65, गया में 63, गोपालगंज में 34, जमुई में 37, जहानाबाद में 32, कैमूर में 12, खगड़िया में 58, किशनगंज में 30, लखीसराय में 23, मधेपुरा में 29, मधुबनी में 49, मुंगेर में 52, नालंदा में 69, नवादा में 28, पूर्णिया में 69, रोहतास में 75, सहरसा में 49, समस्तीपुर में 74, सारण में 97, शेखपुरा में 42, शिवहर में 11, सीतामढ़ी में 84, सीवान में 53, सुपौल में 64, वैशाली में 85 और पश्चिम चंपारण में 21 नये केस शामिल हैं.