मुख्य बातें
Coronavirus in Bihar, Lockdown Live Updates : कोरोना संक्रमण के मामलों में बिहार रोज नया रिकार्ड दर्ज कर रहा है. पिछले 48 घंटों में राज्य में रिकॉर्ड 1742 नये मामले सामने आये हैं. बिहार में संक्रमितों की कुल संख्या 23 हजार को पार कर गयी है. शुक्रवार को जारी हुई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में नये संक्रमण के मामले में यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है.
