Corona Vaccine : ट्रायल वैक्सीन लेने के लिए 46 और लोग पहुंचे पटना एम्स, अब तक दी जा चुकी है 249 लोगों को डोज

पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में भाग लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. सोमवार को यहां 46 लोगों को वैक्सीन दी गयी.

पटना. पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में भाग लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है.

सोमवार को यहां 46 लोगों को वैक्सीन दी गयी. वैक्सीन लेने वालों में हर तबके के लोग शामिल हैं.

इससे पूर्व रविवार को 41 लोग वैक्सीन लेने पहुंचे थे, जिसमें डीपीएस पटना के 34 शिक्षक और कर्मचारी थे.

सोमवार तक 249 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इन्हें वैक्सीन की पहली डोज मिली है. 28 दिन पूरा होने के बाद इन्हें दूसरी डोज दी जायेगी.

जिन लोगों को वैक्सीन दी गयी है, उनमें से अब तक किसी को भी स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी सामने नहीं आयी है. पटना एम्स के डॉक्टर इनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं.

सोमवार को पटना प्रमंडल में कुल 19 वॉलंटियर वैक्सिन ट्रायल में शामिल हुए. भोजपुर, जिले से चार, कैमूर से पांच, नालंदा से चार और रोहतास जिले से छह लोगों ने भाग लिया.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >