बिहार के इस शहर में 169 का हुआ कोरोना जांच, सभी निगेटिव

पीरो. बुधवार को अनुमंडल के सनेया और बम्हवार में कैंप आयोजित कर कुल 169 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. एंटीजन किट के माध्यम से किये गये जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

पीरो. बुधवार को अनुमंडल के सनेया और बम्हवार में कैंप आयोजित कर कुल 169 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. एंटीजन किट के माध्यम से किये गये जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि सनेया और बम्हवार में मेडिकल कैंप लगाकर कुल 169 लोगों की कोरोना जांच की गयी. एंटीजन किट से हुई जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी है. इनमें से 50 लोगों के स्वाब का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है.

रैपिड टेस्ट किट से 175 लोगों की हुई जांच

बिहिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में व प्रखंड के दोघरा टोला गांव में बुधवार को जांच कैंप लगाया गया. स्वास्थ्यकर्मी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों कैंपों में कुल 175 लोगों की रैपिड टेस्ट किट से जांच की गयी जिसमें कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया. इसके अलावा 50 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया जिसे जांच के लिए पटना भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में 90 तथा दोघरा टोला गांव में 85 लोगों की जांच की गयी.

150 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आयी निगेटिव :

तरारी. बड़कागांव और तरारी स्वास्थ्य केंद्र में 150 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी अभय कांत चौधरी ने बताया कि रैपिड एंटीजन किट द्वारा की गयी जांच में सभी 150 रिपोर्ट निगेटिव आयी. जांच में शामिल डॉक्टर रविंद्र कुमार, एनएम निर्मला देवी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर