पटना जिले में पूरी तरह से मंद पड़ गयी कोरोना की चाल, मिले चार नये कोरोना मरीज

कोरोना की चाल पटना जिले में पूरी तरह से मंद पड़ गयी है. हालांकि वर्तमान में भी रोजाना तीन से पांच मरीज जिले में मिल रहे हैं.

पटना. कोरोना की चाल पटना जिले में पूरी तरह से मंद पड़ गयी है. हालांकि वर्तमान में भी रोजाना तीन से पांच मरीज जिले में मिल रहे हैं. खास बात तो यह है कि सोमवार को जहां पटना जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले व आंकड़ा लंबे समय के बाद जीरो पर पहुंच गया था.

इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए कोविड नियमों का पालन करने की अपील जारी की है.

वहीं, 24 घंटे में पटना जिले में चार नये कोविड के मामले दर्ज किये गये हैं. चारों मरीज शहर के ही हैं. इसके साथ ही पटना जिले में कोविड के 34 एक्टिव मरीजों की संख्या बच गयी है.

अब राज्य का संक्रमण दर घटकर 0.01 प्रतिशत पर पहुंच गया है. साथ ही कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.63 प्रतिशत है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पूरा बिहार कोरोना से मुक्त हो जायेगा.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >