CM सम्राट से पटना को मिला 233.77 करोड़ रुपये का गिफ्ट, तीन प्रोजेक्ट से होगा लोगों को फायदा

Stormwater Drainage System: पटना के लोगों को सीएम सम्राट चौधरी की तरफ से खास सौगात दी गई है. सीएम ने 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिस पर लगभग 233.77 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. इसका फायदा मॉनसून के दिनों में लोगों को हो सकेगा.

Stormwater Drainage System: पटना में मॉनसून के दिनों में जगह-जगह पानी जमा होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलने वाली है. राजधानी में इस समस्या को कम करने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है. सरकार ने स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज से जुड़ी तीन बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है. सीएम सम्राट चौधरी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUDCO) की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

लोगों को क्या होगा फायदा?

जानकारी के मुताबिक, इन परियोजनाओं पर टोटल 233.77 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. इन परियोजनाओं के शुरू होने से बारिश के पानी की निकासी पहले की तुलना में अधिक तेज और व्यवस्थित होगी. साथ ही इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पानी भरने की समस्या कम होगी, लोगों की आवाजाही आसान होगी और लंबे समय तक सड़कों पर पानी जमा रहने की स्थिति में कमी आ सकेगी.

शहर के इन वार्डों को होगा फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, नई ड्रेनेज व्यवस्था का फायदा पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 2, 3, 5, 30, 31, 32, 34, 35, 44, 45, 46 और 55 के हजारों लोगों को मिलेगा. इन क्षेत्रों में जल निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक ड्रेनेज नेटवर्क डेवलप किया जाएगा. ताकि भारी बारिश के दौरान भी पानी तेजी से बाहर निकल सके.

क्या होता है स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम?

स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम एक वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था है, जिसमें बारिश के पानी को अंडरग्राउंड पाइपों और पक्के नालों के माध्यम से सुरक्षित रूप से नजदीकी जलाशयों या निकासी बिंदुओं तक पहुंचाया जाता है. इससे सड़कों पर पानी भरने, ट्रैफिक जाम और स्थानीय बाढ़ जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही मकानों की नींव और इमारतों को पानी से होने वाले नुकसान का खतरा भी घटता है.

Also Read: बिहार में रातों रात करोड़पति बने पेंशनधारी, बैंक बैलेंस देख उड़े होश, तीन जिलों में एक जैसा मामला, क्या है माजरा?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >