CM सम्राट चौधरी ने विधायकों को दिया टास्क, अब अपने-अपने विधानसभा में करना होगा ये काम

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विधायकों को टास्क दे दिया है. शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों के लिए अगले 5 सालों के लिए रूपरेखा तैयार करने का आग्रह किया.

Samrat Chaudhary: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी शनिवार को गयाजी पहुंचे. यहां वे दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान बिहार के विधायकों को नया टास्क दिया. सीएम सम्राट ने कहा, मेरा यह मानना है कि हमें सरकार की योजना और प्रशासनिक ढांचे पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

विधायकों को बनाना होगा 5 सालों के लिए प्लान

आगे सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, मैं कुछ ही विधायकों से मिला हूं, जिसने यह आग्रह किया है कि हमारे विधानसभा में अगले 5 सालों के लिए क्या रूपरेखा बननी चाहिए. जिस तरह सरकार बजट बनाती है. एक साल में क्या-क्या काम करेंगे, इसकी सरकार रूपरेखा तैयार करती है. इसी तरह मैं सभी विधायकों से आग्रह करता हूं कि एक स्वरूप बनाइए.

सीएम ने यह भी कहा, आपके विधानसभा में पहला साल क्या काम होना चाहिए, किस तरह का विकास होना चाहिए, इसकी रूपरेखा तैयार करें. जिस तरह हम बजट बनाते हैं, उसी तरह हर एक विधानसभा का कैसे जीडीपी बढ़ेगा, अर्थव्यवस्था कैसे ठीक होगी, रोजगार कैसे मिलेगा, वहां के प्रशासनिक ढांचा के माध्यम से लोग कल्याण का काम कैसे हो सकता है, इन सब चीजों पर काम होना चाहिए.

कार्यक्रम के बारे में मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?

गयाजी के बिपार्ड में आयोजित बिहार विधानसभा के सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधायकों को सदन की कार्य प्रणाली से अवगत कराना, सदन को सुचारू रूप से चलाना और अपनी बातों को अनुशासन के साथ रखने सहित अन्य कई विषय शामिल था.

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं विधायक मैथिली ठाकुर ने बताया कि यह काफी अच्छा कार्यक्रम है. इसमें शामिल होने का मौका मिला है. इससे काफी खुशी हो रही है. इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए. संसदीय और विधायकी कार्यपालिका से संबंधित अहम जानकारियां मिलती हैं.

Also Read: बिहार के इन 4 शहरों में 7928 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए मेगा प्लान तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >