सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा स्थगित, राष्ट्रीय शोक के कारण लिया फैसला

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 27 और 28 दिसंबर की प्रगति यात्रा स्थगित हो गया है. आज शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में उनकी यात्रा होनी थी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर यह फैसला लिया गया है.

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 27 और 28 दिसंबर की प्रगति यात्रा स्थगित हो गया है. आज शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में उनकी यात्रा होनी थी. कल शनिवार को हाजीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाने वाले थे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. इसे लेकर सीएम की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम स्थगित किया गया है. हालांकि सीएमओ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं.

मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा की हो गई थी पूरी तैयारी

बता दें कि आज सीएम की यात्रा को लेकर मुजफ्फरपुर में पूरी तैयारी हो गई थी. यहां तक कि शहर के रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया था. कई रास्तों को बंद भी कर दिया गया था. नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. लेकिन देर रात में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद अचानक यात्रा में बदलाव का निर्णय लिया गया है.

Also Read: एक साल के अंदर शुरू होगा सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज, होटल और जिला कोर्ट पर भी उपमुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने कार्यक्रम को किया रद्द

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण बिहार के सभी नेता अपने कार्यक्रम को रद्द कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >