सीएम नीतीश कुमार ने भूटान नरेश और वहां के पीएम का जताया आभार, जानें क्या है मामला

भूटान के निवासी बिहार के लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रगति की कामना निरंतर करते रहेंगे. महामहिम भूटान नरेश ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार नित्य नयी ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा और शांति, विकास एवं समृद्धि का नया आयाम स्थापित करेगा.

पटना. भूटान नरेश जिग्मे खेसर और भूटान के प्रधानमंत्री डॉ लोतेय त्शेरिंग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूटान नरेश और प्रधानमंत्री को उनकी तरफ से दिये गये बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है.

उन्होंने कहा कि आपकी शुभकामनाओं से बिहार के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग मिलेगा. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के विकास से क्षेत्र में शांति और समृद्धि बढ़ेगी.

साथ ही इससे भारत ए‌वं भूटान के परस्पर द्विपक्षीय संबंधों को भी ज्यादा मजबूती मिलेगी. अपने बधाई पत्र में भूटान नरेश जिग्मे खेसर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत की सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी है.

उनकी निरंतर सफलता, स्वस्थ और सुखी जीवन की मंगलकामना की है. उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि निकटतम पड़ोसी होने के कारण भूटान के लोगों के लिए बिहार काफी महत्वपूर्ण है. बुद्धिज्म के कारण भूटान और बिहार का परस्पर जुड़ाव है.

भूटान के निवासी बिहार के लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रगति की कामना निरंतर करते रहेंगे. महामहिम भूटान नरेश ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार नित्य नयी ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा और शांति, विकास एवं समृद्धि का नया आयाम स्थापित करेगा.

वहीं, प्रधानमंत्री डॉ लोतेय त्शेरिंग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जीत बिहार के लोगों में आपके प्रति विश्वास एवं भरोसे को प्रदर्शित करती है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >