बीयर परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मुंगेर के कई गांवों में खेतों तक पहुंचेगा पानी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मुंगेर पहुंचे. यहां उन्होंने संग्रामपुर प्रखंड के महाने बीयर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मुंगेर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मुंगेर पहुंचे. यहां उन्होंने संग्रामपुर प्रखंड के महाने बीयर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने योजना का जीर्णोद्धार करने की बात कही. योजना चालू होने के बाद संग्रामपुर प्रखंड के अलावा टेटिया बंबर प्रखंड के दर्जनों गांवों के खेतों तक स‍िंचाई के लिए पानी पहुंचेगा.

1965 में बना ये महाने बीयर कई गांव के लिए वरदान साबित होगा. किसानों को खरीफ फसल पर ही निर्भर रहना पड़ता है. महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना के शुरू हो जाने से किसान अपनी खेतों में रबी फसल की भी खेती कर सकेंगे.

महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना संग्रामपुर प्रखंड के बिरजपुर, पतघाघर,खपडा व टेटिया बंबर प्रखंड के नोनाजी. केशौली, भूना मंजूरा, देवघरा दर्जनों गांवों के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. महाने बीयर केनाल का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था. किसानों की स‍िंचाई सुविधा सुलभ हो गयी थी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >