दरभंगा में लिपिक के घर रेड, 40 जमीन के दस्तावेज समेत करोड़ों की संपत्ति मिली

दरभंगा में निगरानी की टीम ने लिपिक के घर पर रेड मारा है. निगरानी की इस कार्रवाई में 27 लाख रुपये नकद, करीब 10 लाख के जेवरात और आठ बैंक पासबुक, 40 जमीन के कागजात समेत करोड़ों की संपत्ति मिली हैं.

दरभंगा. बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. मधुबनी ग्रामीण कार्य विभाग के लिपिक सुभाष कुमार के दरभंगा के पंडासराय स्थित घर पर निगरानी ने शुक्रवार को छापेमारी की. निगरानी की इस कार्रवाई में 27 लाख रुपये नकद, करीब 10 लाख के जेवरात और आठ बैंक पासबुक, 40 जमीन के कागजात समेत करोड़ों की संपत्ति मिली हैं. इस छापेमारी का नेतृत्व निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के उपाधीक्षक कन्हैया लाल ने किया.

14 सदस्यीय टीम ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की 14 सदस्यीय टीम ने दरभंगा जिले के पंडासराय में छापेमारी की. इसकी भनक जैसे ही स्वजन को लगी, नोट से भरा बोरा घर से बाहर फेंक दिया. निगरानी टीम ने बोरे को कब्जे में लेकर तलाशी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान 27 लाख रुपये बरामद किए गये. इसके साथ ही पंडासराय में ही सुभाष कुमार के ससुर के आवासीय परिसर स्थित एक कंपनी की भी तलाशी ली गई. यह कंपनी सुभाष की पत्नी पम्मी कुमार चलाती हैं.

Also Read: रोहतास में सोन नहर से युवती का शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
निगरानी की छापेमारी के बाद मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि कंपनी से कुछ भी बरामदगी नहीं हुई है. उनके ससुर समाहरणालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. निगरानी ने सुभाष के होटल और मॉल की भी तलाशी ली. बरामद कागजात से उनकी संपत्ति का आकलन किया जा रहा है. निगरानी ब्यूरो के उपाधीक्षक कन्हैया लाल के अनुसार सुभाष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला 19 जनवरी को दर्ज किया गया था. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >