बिहार के लिए क्या कर रहे पीएम मोदी चिराग ने बताया, बोले- वो वादों को पूरा करने की गारंटी

PM Modi Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने हमेशा बिहार को प्राथमिकता दी.

PM Modi Chirag Paswan Video: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में जो भी वादे बिहार के लिए किए थे, एक-एक कर उन वादों को पूरा करने का काम कर रहे हैं. पीएम मोदी वादों को पूरा करने की गारंटी हैं. उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पूर्व बिहार के दरभंगा में प्रदेश के लिए एक और एम्स दिया गया. चिराग पासवान ने कहा कि आधारभूत संरचनाओं से लेकर विकास को लेकर, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में या अलग-अलग परियोजनाओं को पूरा करने की कड़ी में ही सोमवार को पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं. उस कार्यक्रम में हम सब भी रहेंगे. यह दर्शाता है कि किस तरह से बिहार का विकास पीएम मोदी की प्राथमिकता में है. चिराग पासवान ने कहा कि इस बार के बजट में भी हम लोगों ने देखा है कि बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई. यह उन वादों को पूरा करती है जिसमें उन्होंने बिहार को विकसित बनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की बात हो या पटना आईआईटी में सीट बढ़ाने की, बाढ़ समस्या के निदान हो या कोसी की त्रासदी की बात हो, इन तमाम चीजों की बात वित्त मंत्री द्वारा बजट में की गई. मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा इस बात को दर्शाती है कि बिहार पीएम मोदी की प्राथमिकता में है. देखें Video:

इसे भी देखें: Video: IIT बाबा को तेज प्रताप यादव का जवाब, बोले- ढोंगी है, पाकिस्तान के खिलाफ जीतेगा भारत

Video: पीएम मोदी क्यों आ रहे हैं बिहार प्रशांत किशोर ने बता दिया, बोले- अब अचानक उनको…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >