अजब प्रेम की गजब कहानी: छपरा में प्रेमिका के लिए कुएं में कूदा युवक, लोगों ने समझाकर बाहर निकाला तो...

बिहार में अजब प्रेम कहानी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि छपरा में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को पाने के लिए कुएं में कूद गया. बताया जा रहा है कि प्रेमी लड़की से मिलने के लिए रात में उसके घर पहुंचा था. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

बिहार में अजब प्रेम कहानी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि छपरा में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को पाने के लिए कुएं में कूद गया. बताया जा रहा है कि प्रेमी लड़की से मिलने के लिए रात में उसके घर पहुंचा था. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. प्रेमी ने भागकर ग्रामीणों से जान बचायी. जब उसे छुपने की जगह नहीं मिली तो उसने कुएं में छलांग लगा दी. प्रेमी ने कहा कि अगर तीन मिनट में उसकी शादी नहीं कराई गयी तो वो कुएं में डूबकर अपनी जान दे देगा. इसके बाद ग्रामीणों ने विचार करके लड़के की शादी उसके प्रेमिका से करा दी.

शादी में प्रेमी के परिजन नहीं हुए शामिल

पूरा मामला गरखा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर का बताया जा रहा है. युवक अक्सर प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आता था. उस दिन वो उससे मिलने देर रात गांव पहुंचा. गांव पहुंचते ही, कुछ लोगों ने उसे देख लिया. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. वो छिपने के लिए इधर उधर भागने लगा. इस दौरान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी की बात कही तो गांव के लोगों ने जमकर इसका विरोध किया. इसके बाद प्रेमी ने कुएं में छलांग लगा दी. बाद में लोग शादी के लिए तैयार हो गए. मगर इस शादी में प्रेमी के घर वाले शामिल नहीं हुए.

चार वर्ष से एक दूसरे को जानते थे युवक-युवती

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेमी का नाम मुन्ना है. वो नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा का रहने वाला है. लड़की का नाम सोनी है. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग करीब चार वर्ष से चल रहा है. परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे, ऐसे में लड़का खुद लड़की से मिलने के लिए पहुंचा था. शादी के बाद प्रेमी युगल काफी खुश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >