Video: यूपी से बिहारी युवक अपहरण करने आये थे 6 बदमाश, लोगों को एकजुट होता देख भागे

Video: बिहार के पश्चिम चंपारण में रविवार रात करीब साढ़े सात बजे अपने दोस्तों के साथ धनहा क्षेत्र के बासी चौक पर आये एक युवक के साथ अपराधियों ने मारपीट करते हुए युवक को अपहरण का प्रयास किया.

पश्चिम चंपारण, Video, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के यूपी – बिहार सीमा स्थित दहवा बांसी चौक पर दो पक्षों की वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर उसे अपहरण कर वाहन में बैठने का मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धनहा पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है. इस वारदात को देख स्थानीय ग्रामीणों के गोलबंद होते देख अपराधी युवक को छोड़कर फरार हो चले .

6 लोग हिरासत में

पूरा मामला होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है . घटना करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है . जानकारी के अनुसार धनहा थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ. डी.पी. यादव का पुत्र सुंदरम यादव उर्फ विशाल यादव अपने दोस्तों के साथ दहवा बंसी चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में आया था. इसी दौरान चौक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी बातचीत हो ही रही थी कि इसी बीच एक गाड़ी पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधी जो तलवार और अन्य हथियारों से लैस होकर दुकान में आ धमके और युवक के साथ मारपीट करने लगे.

इसके बाद अपराधियों ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गई . जिसे देख अपराधियों ने युवक को छोड़कर मौके से फरार हो गए. वही इस मामले में सुंदरम यादव ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त करते हुए आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें: गया को मिली एक और बड़ी सौगात, खुला बिहार पहला स्किल सेंटर, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मौका

SDPO बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे सभी आरोपी

एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लड़ाई का मामला सामने आया है. वही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले में होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई हैं. पुलिस पहचान करते हुए मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तार व कार्रवाई में जुटी हुई हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान के इस सवाल का क्या जवाब देंगे लालू और राहुल, पकड़ी महागठबंधन की कमजोर नस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >