सप्तक्रांति एक्सप्रेस के विस्तार पर विवाद, संजय जायसवाल बोले लागू नहीं होने देंगे फैसला

Saptkranti Express: सप्तक्रांति एक्सप्रेस को दरभंगा तक बढ़ाने की चर्चा के बीच विवाद बढ़ गया है. बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि इससे चंपारण के यात्रियों को परेशानी होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के हित को ध्यान में रखकर सही फैसला लेगी.

Saptkranti Express: सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को दरभंगा तक बढ़ाने की चर्चा के बीच अब इस मुद्दे ने सियासी रंग पकड़ लिया है. पश्चिमी चंपारण के सांसद संजय जायसवाल ने एक फेसबुक पोस्ट कर इस फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि वे इस फैसले को लागू नहीं होने देंगे.

सांसद संजय जायसवाल का पोस्ट

पोस्ट में सांसद ने क्या बताया

संजय जायसवाल ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में हैं. यहां एक दिन बाद नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना है. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जनता की जरूरतों को समझते हैं और उसी के अनुसार फैसला लेंगे.

क्या तर्क दिया

संजय जायसवाल ने कहा कि अगर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को दरभंगा तक बढ़ाया जाता है, तो चंपारण के यात्रियों को परेशानी होगी. दरभंगा से पहले ही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली के लिए चलती है. ऐसे में एक ही समय पर दो ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए असुविधाजनक हो सकता है. इसी वजह से उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे इस फैसले का विरोध करेंगे. उनके पोस्ट से कहा जा सकता है कि ट्रेन विस्तार का मुद्दा अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दरभंगा से चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के बारे में जानिये

मिथिलांचल के लोगों के लिए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) राजधानी दिल्ली तक पहुंचने का सबसे भरोसेमंद ट्रेन है. दरभंगा जंक्शन से यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे रवाना होती है और करीब 21 घंटे का सफर तय कर अगले दिन तड़के 5:05 बजे नई दिल्ली पहुंचा देती है. यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा और गोरखपुर स्टेशन पर भी ठहरती है. इसमें स्लीपर का किराया करीब 595 है. इसमें 3AC और 2AC की सुविधा भी उपलब्ध है. सही समय पर पहुंचाने के कारण यह ट्रेन काफी लोकप्रिय है.

इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

बिहार में नई सरकार गठन का संभावित फॉर्मूला जानिए, जल्द खत्म होगा सस्पेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >