Raxaul Airport Update: रक्सौल एयरपोर्ट पर CM नीतीश ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- जितनी जमीन की आवश्यकता होगी…

Raxaul Airport Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान रक्सौल एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार रक्सौल एयरपोर्ट को लेकर काम कर रही है. इसका विस्तार होना चाहिए.

Raxaul Airport Update: बिहार के मुख्यमंत्री बीते सोमवार से प्रगति यात्रा पर हैं. इस दौरान वह अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने रक्सौल एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि रक्सौल एयरपोर्ट के विकास पर केंद्र सरकार काम कर रही है. इसका विस्तार होना चाहिए. इसके लिए जितनी जमीन की आवश्यकता होगी राज्य सरकार देगी. इस अनुमंडल के विभिन्न इलाकों को बंगरी से सुरक्षित करने के लिए तटबंध का निर्माण किया जाएगा. मोतिहारी से कोटवा को सीधे जोड़ने के लिए धनौती नदी पर शहर से सटे मजुराहां में पुल का निर्माण भी होगा.

सीएम ने पर्यटन विभाग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि पूर्वी चंपारण में विकास का काफी काम करा दिया है. फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गई है, उसे पूरा किया जाएगा. जिले के चकिया प्रखंड स्थित सीताकुंड धाम के विकास के लिए परिसर के विकास के साथ साथ अच्छी सड़क निर्माण की भी घोषणा की. अरेराज के सोमेश्वरनाथ धाम परिसर के विकास और मंदिर तक आनेवाली श्रद्धालुओं की भीड़ को केंद्र में रखकर पर्यटन विभाग को निर्देश दिए.

तटबंध पर पक्की सड़क का निर्माण

पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ीशिवहर के बीच सड़क संपर्क को और आसान बनाने के लिए बागमती नदी के दाएं तटबंध पर पक्की सड़क का निर्माण होगा. इसके बन जाने से ढाका-पताही-शिवहर-बेलसंड और रुनीसैदपुर के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी. 750 साल पुराने घुड़दौड़ पोखर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेहसी के उझीलपुर पंचायत के इब्राहिमपुर में बूढ़ी गंडक पर पुल निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि पुल बन जाने से यहां के लोगों का विकास होगा. साथ ही आवागमन की सुविधा बढ़ेगी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले दिन पश्चिम चंपारण के वाल्मिकीनगर पहुंचे सीएम 

बता दें, प्रगति यात्रा के पहले दिन सीएम नीतीश पश्चिम चंपारण के वाल्मिकीनगर पहुंचे. यहां सबसे पहले बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के घोटवा टोला गए. इसके बाद मझौलिया प्रखंड की शिकारपुर पंचायत के धोकराहां गांव पहुचे. यहां उन्होंने गांव का भ्रमण कर योजनाओं का शुभारंभ किया. सीएम यहां जीविका समूह की महिलाओं से भी रुबरु हुए. जिले की 752 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. साथ ही जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

ALSO READ: Bihar News: साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच को हरी झंडी का इंतजार, 5800 करोड़ रुपए होंगे खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >