Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन पर नहीं थम रही पथराव की घटना, अब इस जिले में की गई रोड़ेबाजी, 4 लोग गिरफ्तार

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच अब पश्चिम चंपारण जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया. जानकारी के मुताबिक, पिछले 5 दिनों में यह तीसरी घटना है. हालांकि, इस घटना में चार लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है.

Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर रोड़ेबाजी की गई. इस बार पश्चिम चंपारण जिले में वंदे भारत पर पत्थर फेंके गए. जानकारी के मुताबिक, पिछले 5 दिनों में यह तीसरी घटना है. दरअसल, पश्चिम चंपारण के चनपटिया स्टेशन के अप होम सिग्नल के पास रविवार रात को बदमाशों ने पत्थर फेंके. हालांकि, इस बार भी किसी तरह से अंदर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए. लेकिन, इस घटना से रेलवे के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है.

ट्रेन का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त

इधर, गौर करने वाली बात यह है कि, इस बार अप ट्रेन पत्थरबाजी का शिकार हुई है. इससे पहले पाटलिपुत्र जाने वाली डाउन वंदे भारत पर रोड़ेबाजी की गई थी. वहीं, इस घटना के कारण वंदे भारत ट्रेन की खिड़की और गेट के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर लगने से सी-5 कोच का अगला दरवाजा और सी-4 कोच की सीट 30, 31 और 32 के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले में आरपीएफ की ओर से चार बदमाशों को हिरासत में लिया गया है.

4 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश राइस मिल बनकट वार्ड 11 के रहने वाले हैं. उनकी पहचान ऋतिक कुमार (21 वर्ष), हरीश कुमार (20 वर्ष), गोलू कुमार उर्फ अमित कुमार (18 वर्ष) और भोज पटेल (35 वर्ष) के रूप में हुई है. दरअसल, वंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर जा रही थी. तभी पश्चिम चंपारण में यह घटना हुई. दर्ज किए गए एफआईआर में बताया गया कि, सभी बदमाश रात में रेलवे ट्रैक पर आकर पोल पर पत्थर से निशान लगा रहे थे. इसी दरम्यान वंदे भारत एक्सप्रेस पार कर रही थी. ऐसे में पत्थर शीशा से टकराया और टूट गया. हालांकि, लगातार हो रही घटना से रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

Also Read: Patna News: उफनाई गंगा में नहा रहे 5 युवकों में 2 तेज धार में बहकर हुए लापता, तीन लोगों को जवानों ने बचाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >