बिहार के इस जिले में पानी पीते ही उल्टी करने लगे 12 बच्चे, स्कूल में हड़कंप, क्या बोले डॉक्टर

West Champaran: पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड में एक स्कूल के चापाकल का पानी पीने के बाद 12 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए. बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत होने लगी. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन ने पानी की जांच शुरू कर दी है.

West Champaran: बिहार के पश्चिम चंपारण के चनपटिया में मंगलवार को रिफ्यूजी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले करीब एक दर्जन बच्चे चापाकल का पानी पीने के बाद बीमार हो गए. बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी.

स्कूल में मचा हड़कंप

बीमार होने वाले बच्चों में पिंकी कुमारी, हिमांशु कुमार, प्रिंस कुमार, अरुण कुमार, शिवानी कुमारी, बिट्टू कुमार, साजन कुमार, सिमरन कुमारी, भोला कुमार, विशाल कुमार, कृष्णा कुमार और विकास कुमार शामिल हैं. बच्चों की तबीयत खराब होते ही स्कूल में हड़कंप मच गया.

क्या मामला आया सामने

जानकारी के मुताबिक स्कूल खुलने के बाद सुबह कुछ बच्चे परिसर में लगे चापाकल से पानी पीने गए थे. पानी पीने के थोड़ी ही देर बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. यह देखकर दूसरे बच्चे भी घबरा गए. इसी बीच कुछ और बच्चों ने भी वही पानी पी लिया, जिसके बाद वे भी अस्वस्थ हो गए.

स्थिति बिगड़ते देख स्कूल के शिक्षक और स्थानीय लोग तुरंत बच्चों को भैंसही अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने बच्चों को प्राथमिक इलाज दिया. बाद में बेहतर इलाज और जांच के लिए सभी बच्चों को बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले डॉक्टर

डॉक्टर दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन भी एक्टिव हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि स्कूल के चापाकल के पानी की जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चों की तबीयत खराब होने की असली वजह क्या है.

इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रैंक 301 का सस्पेंस खत्म, गाजीपुर की आकांक्षा असली विजेता, क्या होगी कार्रवाई?

बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >