Bihar Train News: इस जिले में पोरबंदर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एसी कोच का शीशा चकनाचूर, यात्रियों के बीच हड़कंप

Bihar Train News: बिहार में अब पोरबंदर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी को लेकर खबर सामने आ गई है. बेतिया रेलवे स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी. जिसके बाद एसी कोच का शीशा चकनाचूर हो गया. यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया.

Bihar Train News: बिहार में एक के बाद एक ट्रेन में घटनाओं से जुड़ी खबर सामने आ रही है. पहले दुरंतो एक्सप्रेस में लूटपाट हुई. उसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. तो वहीं, अब पोरबंदर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी को लेकर खबर सामने आ गई है. दरअसल, पोरबंदर एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर-जयपुर एक्सप्रेस) बेतिया (पश्चिमी चंपारण) से गुजर रही थी. तभी रेलवे स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी. यानी कि, यह घटना मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर हुई. देखते ही देखते यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया.

बी4 एसी कोच की खिड़की का शीशा चकनाचूर

जानकारी के मुताबिक, पत्थरबाजी के कारण पोरबंदर एक्सप्रेस का बी4 एसी कोच की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया. हालांकि, वहां पर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए. नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. वहीं, इस घटना के बाद यात्रियों के बीच भय का माहौल कायम हो गया. इस घटना के कारण एक्सप्रेस ट्रेन को नरकटियागंज के पास रोकना पड़ गया. जिसके बाद रेलवे मैकेनिकों ने टूटे हुए खिड़की के शीशे को फिलहाल के लिए टेपिंग कर दी और तब जाकर ट्रेन रवाना हुई. इधर, घटना को लेकर ट्रेन में तैनात टीटीई ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

वहीं, दूसरी तरफ रेल प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, रेलवे द्वारा स्टेशन और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. खबर की माने तो, कोई भी यात्री घटना में चोटिल नहीं हुए हैं. हालांकि, उनकी ओर से रेलवे की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े किए गए. यात्रियों ने मांग की है कि, रेलवे और पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि आगे कभी भी इस तरह की घटना ना हो सके.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार के वोटर्स 25 जुलाई तक कर लें ये काम, नहीं तो लिस्ट से कट जाएगा नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >