Bihar Tourism: भीषण गर्मी के बीच यहां ले सकते हैं गोवा वाली फीलिंग, खूबसूरत नजारा देख बार-बार आने की होगी इच्छा

Bihar Tourism: बिहार में इन दिनों लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. लोगों का घर से निकला तक दुभर हो गया है. लेकिन, बिहार में एक ऐसी जगह है, जहां लोग गोवा जैसी फीलिंग ले सकते हैं. इतना ही नहीं, बिहार टूरिज्म की ओर से इस पर्यटन स्थल को बढ़ावा भी दिया जा रहा है.

Bihar Tourism: बिहार में फिलहाल लोगों का हाल भीषण गर्मी के कारण बेहाल हो चुका है. लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है. ऐसे में कई लोग बिहार से बाहर किसी ठंडे जगह यानी कि हिल स्टेशन पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन, बिहार में एक ऐसी जगह है, जहां आप गोवा वाली फीलिंग ले सकते हैं. जी हां, बिहार टूरिज्म की ओर से इसे और बेहतर बनाकर बढ़ावा भी दिया जा रहा है. दरअसल, वीटीआर में घूमने पहुंचने वाले लोगों को यहां मिनी गोवा जैसा एहसास हो रहा है. वीटीआर के घने जंगल और हरियाली के बीच जंगल सफारी के दौरान वन्य जीवों का दीदार पर्यटकों के रोमांच को दोगुना एहसास करा रहा है.

वीटीआर पर्यटकों से गुलजार

बता दें कि, इतनी भीषण गर्मी में कई पर्यटन स्थल पर लोग नदारद रह रहे हैं लेकिन, वीटीआर ऐसे मौसम में भी पर्यटकों से गुलजार है. जंगल सफारी के दौरान लंबी घास और झुरमुटों से होते हुए गुजरने वाले वन्य जीव पर्यटक को इजाफा हो रहा है. खबर की माने तो, मार्च 2025 तक ही 16 हजार के लगभग पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा चुके हैं. खास बात यहां यह बताई जा रही है कि, वाल्मीकिनगर घूमने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहंच रहे हैं. यहां का नजारा पर्यटकों को खूब भा रहा है.

टाइगर साइटिंग लोगों को है बेहद पसंद

पर्यटकों के लिए इस जगह को और भी डेवलप किया गया है, जिसके कारण लोग बार-बार यहां घूमने आना चाह रहे. कई लोग कई की मनोरम दृश्य को कैप्चर कर अपने पास रख भी रहे हैं. बता दें कि, यहां का टाइगर साइटिंग लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है. तो वहीं, यहां के जैविक विविधता और पशु पक्षियों के साथ स्वच्छंद विचरण करते वन्य जीव का दीदार सहज रूप से पर्यटक कर रहे हैं. वन्य जीव, प्रकृति के अलावा टाइगर रिजर्व कई ऐतिहासिक मंदिरों और तीर्थ स्थलों का धरोहर है. ऐसे में इस जगह को गोवा से कम नहीं माना जा रहा. यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले में होगा फोरलेन सड़क का निर्माण, शहर के लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >