Bihar News: 2.04 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों में कीमत

Bihar News: बिहार पुलिस ने पश्चिम चंपारण जिले में 2.04 क्विंटल गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में पुलिस ने 2.04 क्विंटल गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह सफलता चौतरवा थाना और डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में मिली है. यह जानकारी बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी की मौजूदगी में एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र ने चौतरवा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी उड़ीसा से एक ट्रक में छुपा कर गांजा की बड़ी खेप बिहार के रास्ते यूपी ले जाया जा रहा है. पुलिस को मिली सूचना के आधार पर चौतरवा थाना एवं डीआईयू टीम के संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया.

104 पैकेट गांजा बरामद

इस दौरान चौतरवा के समीप से पुलिस ने सघन वाहन जांच के क्रम में ट्रक को जब्त किया है . जिसमें 104 पैकेट यानी करीब 204 किलोग्राम गांजा लदा हुआ था . पुलिस ने इस मामले में ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक बादल यादव है जो सिवान जिला का निवासी है तो दूसरा राजू यादव धनहा थाना के दौनहा गांव निवासी है. एसपी में बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ  के बाद गांजा तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है.

कार्रवाई के बावजूद सेफ जोन बना हुआ है यह रूट

एसपी सुशांत कुमार ने बताया कि इस कारोबार में शामिल  कई लोगों को पुलिस के द्वारा चिन्हित भी किया गया है. जिन पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि गांजा तस्करी के उपयोग से लाई जा रही ट्रक को जब्त कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्याय की हिरासत में भेजा जा रहा है. बता दें कि इससे पूर्व पुलिस के द्वारा गांजा तस्करी के मामले में कई कार्रवाई की जा चुकी है. बावजूद तस्करों के लिए यह रूट सेफ जोन बना हुआ है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए आंकी गई है.

इसे भी पढ़ें: यूट्यूब से सीखा साइबर ठगी का तरीका, फिर दिया अपराध को अंजाम, 4 लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >