Bihar News: वाह रे किसानी! खेत के बदले हवा में उगा दिया आलू, अब दूर-दूर से सीक्रेट जानने पहुंच रहे लोग

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा में एक किसान ने अनोखे तरीके से आलू की खेती की है. आलू को खेत के अंदर उगाने के बजाय किसान ने उसे हवा में उगाया है. इसे एयर पोटैटो कहा जा रहा है. इस फसल को देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: पश्चिम चंपारण से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने आलू को जमीन के अंदर उगाने के बजाय हवा में उगा दिया. किसान ने एयर पोटैटो की खेती कर एरिया में कृषि क्रांति की नई कहानी लिखी है. यह आलू पारंपरिक आलू की तरह जमीन में उगने के बजाय अनोखे तरीके से लताओं लपर फलता है. साथ ही इस आलू में औषधीय गुण भी हैं. अब यह खेती अपने इलाके में काफी लोकप्रिय हो रहा है. मामला पंश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड के हरपुर गांव का है. यहां के किसान विजय गिरी ने पहली बार एयर पोटैटो की खेती की है. 

एयर पोटैटो देखने पहुंच रहे हैं लोग

खेती में नए प्रयोगों के लिए क्षेत्र में मशहूर विजय गिरी ने कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेकर एयर पोटैटो की खेती की है. अब उनकी मेहनत रंग ला रही है. आस पास के किसान भी अब इस खास किस्म की खेती को देखने और जानकारी लेने विजय गिरी के पास पहुंच रहे हैं. किसान विजय गिरी के अनुसार, खेती में नई नई तकनीक और वैज्ञानिकों तरीकों को अपना कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं. 

क्या है एयर पोटैटो?

एयर पोटैटो एक औषधीय और पोषण से युक्त फसल है, जिसमें अधिक मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम होता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष कुमार के अनुसार, यह हृदय स्वास्थ्य, प्रतिरोधक क्षमता और वजन नियंत्रण में मददगार साबित होता है. उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी चंपारण की मिट्टी और जलवायु इस फसल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. यही वजह है कि इस फसल की खेती करने में अधिक खर्च नहीं होता है. पारंपरिक आलू की तुलना में इस आलू की मांग अधिक होती है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष कुमार का कहना है कि यह आलू किसानों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. अगर किसान इसे बेहतर तरीके से उगाए तो उसे आर्थिक रूप से काफी मदद मिलेगी.

ALSO READ: Baba Bageshwar: 700 साल पुराने मठ में ‘बाबा बागेश्वर’ सुनाएंगे हनुमंत कथा, कभी प्रभु श्रीराम और मां सीता ने किया था विश्राम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >