Bihar Flood: गंडक में प्रलयकारी बाढ़ से 7.50 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित, इस फसल को हुआ सर्वाधिक नुकसान

Bihar Flood: बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंडों में करीब 7.50 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल बाढ़ के कारण प्रभावित हुई हैं . हालांकि अभी भी सैकड़ो एकड़ फसलों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है जिससे क्षति का सही आकलन नहीं हो पाया है.

Bihar Flood, चंद्रप्रकाश आर्य, बगहा. नेपाल की तराई क्षेत्रों में हुई लगातार बारिश से गंडक बराज से लगभग 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंडक नदी में प्रलय कारी बाढ़ के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है . बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंडों में करीब 7.50 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल बाढ़ के कारण प्रभावित हुई हैं . हालांकि अभी भी सैकड़ो एकड़ फसलों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है जिससे क्षति का सही आकलन नहीं हो पाया है . जल जमाव हटाने के बाद फसल क्षति का सही आकलन हो पाएगा .बगहा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि बिगत दिनों आई प्रलयंकारी बाढ़ के कारण धान,मक्का,गन्ना एवं साग सब्जी आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है .

धान और गन्ने को सबसे ज्यादा नुकसान

सबसे अधिक नुकसान धान व गन्ने की फसलों को हुई हैं. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्रारंभिक तौर पर फसल क्षति का को अनुमान लगाया गया है . इस अनुमान के तहत बगहा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में करीब साढे 7.50 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसले बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है . उन्होंने बताया कि गन्ना क्षति का सर्वे अभी नहीं हो पाया है . इसको लेकर कर्मियों को निर्देशित किया गया है . उन्होंने बताया कि सबसे अधिक प्रखंड में फसले बगहा एक प्रखंड प्रभावित हुई है .बगहा एक प्रखंड में 4.50 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है तो बगहा दो में लगभग 1000 हेक्टेयर में लगी धान की फसल बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है .

क्षति का आंकड़ा प्रारंभिक

गंडक पार के भितहा में 609 हेक्टेयर,ठकरहा में 721 हेक्टेयर ,पिपरासी में साढे आठ सौ हेक्टेयर में लगी धान की फसल बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फसल क्षति का यह आंकड़ा प्रारंभिक है . इसके क्षेत्रफल में और अधिक वृद्धि हो सकती है . कारण कि अभी भी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में के सैकड़ो हेक्टेयर खेतों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है . जिस कारण फसल क्षति का सही तरीके से आकलन नहीं हो पाया है . उन्होंने बताया कि इसके अलावा गन्ना की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

इसे भी पढ़ें: Good News: दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी दर में हुआ इजाफा

Patna IMD: भीगते बिहार को फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया- कब खत्म होगा बारिश का दौर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >