Bihar Flood: 800 से ज्यादा घरों में घुसा बाढ़ का पानी, एक और तटबंध टूटा, रातभर चला बचाव कार्य

Champaran Flood: गंडक नदी में प्रलय कारी बाढ़ के कारण चंपारण तटबंध पर बना दबाव से अगस्तियां गांव स्थित दरोगा चौक पर तटबंध टूट गया. इस वजह से देखते ही देखते तीन पंचायतों में क्रमश सिंगाड़ी पिपरिया, रतवल व सिसही पंचायत के करीब आठ सौ से अधिक परिवार के घरों में तीन से चार फीट पानी प्रवेश कर गया.

Bihar Flood: चंद्रप्रकाश आर्य, बगहा. रविवार की शाम अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के चखनी राजावटीया से रतवल जाने वाली चंपारण तटबंध नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के साथ इधर लगातार भारी वर्षा होने के कारण गंडक का जलस्तर काफी बढ़ गया है. गंडक बराज से करीब 6 लाख क्यूसेक पानी को छोड़ा गया था जिसके कारण गंडक नदी में प्रलयकारी बाढ़ के कारण चंपारण तटबंध पर बना दबाव से अगस्तियां गांव स्थित दरोगा चौक पर तटबंध टूट गया. इस वजह से देखते ही देखते तीन पंचायतों में क्रमश सिंगाड़ी पिपरिया, रतवल व सिसही पंचायत के करीब आठ सौ से अधिक परिवार के घरों में तीन से चार फीट पानी प्रवेश कर गया. बाढ़ के वजह से आम लोगों के साथ मवेशियों के ऊपर सामत आ पहुंची है. लोगों ने अपने बाल बच्चों व मवेशियों के साथ ऊंचे के साथ तटबंध पर शरण लिए है, वहीं अधिकांश मवेशी अभी पानी में घिरे हैं.

बचाव कार्य जारी

पीड़ित परिवार रातभर रतजगा कर रात गुजारी .वही चंपारण तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही रात्री में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने गंभीरता से लेते हुए टूटे तटबंध पहुंचे जहा एस डी एम बगहा गौरव कुमार एसपी सुशांत कुमार सरोज, एस डी पी ओ कुमार देवेंद्र , डी सी एल आर अंजेलिके कृति सीओ नर्मदा श्रीवास्तव थानाध्यक्ष संजीत कुमार समेत जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ तटबंध का निरीक्षण किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ब ग्रामीणों से तटबंध टूटने से संबंधित जानकारी ली .साथ ही अधिकारियों ,अभियंताओं समेत पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया .वही आस पास निचले इलाके के गाँव में रह रहें लोगों को किसी उच्चे सुरक्षित स्थानों पर रहने हेतु माइकिंग कराकर जागरूक करने का निर्देश दिया, तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा सके.

जनजीवन प्रभावित

सोमवार से पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक स्तर पर कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था की गई है साथ ही बेहतर स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा शिविर लगाकर दावा का वितरण भी शुरू किया गया है बता दें कि तटबंध टूटने से सिंगड़ी पिपरिया , रतवल व सिसाही पंचायत के करीब आठ सौ से अधिक परिवारों के घर में पानी प्रवेश कर जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है वहीं दूसरी ओर किसानों का सैकड़ों एकड़ गन्ना धान समेत अन्य फसलों की काफी क्षति हुई हैं उक्त जानकारी सिंगाड़ी पिपरिया के मुखिया अर्चना देवी , रतवल मुखिया नितेश राव व सिसही मुखिया कृष्णा यादव ने दी .

इसे भी पढ़ें: Gaya News: गया जंक्शन पर 52.83 लाख रुपये के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, RPF टीम को मिली बड़ी कामयाबी

Bihar Rain Alert: तीन-चार दिन बाद बिहार में फिर शुरू होगा बारिश का एक और दौर, IMD का अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >