Bihar Crime: फिर एक मासूम बेटी को हैवानों ने बनाया शिकार, होटल की चार दिवारी में दब कर रह गई नाबालिग की चीख

Bihar Crime: पश्चिम चंपारण से सामने आई एक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक नाबालिग लड़की की अचानक हुई मौत के पीछे की कहानी जब सामने आई, तो हर कोई सन्न रह गया. आखिर उस दिन होटल के कमरे में क्या हुआ था ?

Bihar Crime: पश्चिम चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

कंप्यूटर क्लास के बहाने निकली थी घर से

घटना मैनाटांड थाना क्षेत्र के एक गांव की है. 19 जून को दोपहर करीब 1 बजे नाबालिग लड़की कंप्यूटर क्लास जाने की बात कहकर घर से निकली थी. वह अपने दो दोस्तों के साथ नरकटियागंज पहुंची जहां एक होटल में कमरा बुक किया गया. वहां लड़की के साथ कथित तौर पर गलत हरकत की गई. कुछ ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई.

इलाज के बाद नहीं बची मासूम की जान

लड़की को पहले नरकटियागंज के गुप्ता हॉस्पिटल, फिर डॉ. रवि रंजन के पास और आखिर में जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस बीच एक युवक ने लड़की के परिजनों को फोन कर बताया कि, वह एक्सीडेंट का शिकार हुई है. लेकिन जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो असलियत सामने आ गई.

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

परिजनों ने मैनाटांड़ थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए साफ कहा कि, उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में भोलू कुमार (चौरसिया गांव), रूपेश कुमार (अहिरौलिया) और सचिन कुमार (ठाकुर टोला) शामिल हैं. इनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है.

होटल प्रबंधक की भूमिका भी संदेह के घेरे में

एसपी डॉ. शौर्य सुमन के मुताबिक, होटल प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है. यह जांच की जा रही है कि, क्या लड़की की नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कमरा बुक किया गया. सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया है और उससे सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी.

परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार वालों ने साफ कहा कि, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. शव को बर्फ पर आंगन में रखा गया था. पुलिस अधिकारियों के समझाने और गिरफ्तारी की सूचना देने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: Tej Pratap-Aishwarya Divorce: पटना सिविल कोर्ट ने तय की सुनवाई की नई तारीख, ऐश्वर्या ने मांगा था समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >