होली के दिन गंडक में तैरता मिला 14 वर्षीय लड़का का शव, मचा हाहाकार, परिजन के सामने बेबस नजर आये SDPO

Bihar Crime: मृत किशोर की पहचान नगर के वार्ड नंबर एक मलकौली चौक निवासी राजेश पंडित के 14 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ गोलू के रूप में हुई है. गोलू 9वीं क्लास का छात्र था.

Bihar Crime, चंद्रप्रकाश आर्य : पश्चिम चंपारण जिला के बगहा नगर के वार्ड नंबर एक कालीघाट स्थित गंडक नदी में तैरते हुए 14 वर्षीय एक किशोर का शव शुक्रवार की शाम स्थानीय लोगों ने बरामद किया और इसकी सूचना पटखौली थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडली अस्पताल बगहा भेज दिया और पुलिस मृत किशोर की जांच पड़ताल करने में जुट गई है.

हंगामा करते लोग

पिता ने क्या बताया

मृतक के पिता राजेश पंडित ने बताया कि गोलू 12 मार्च की दोपहर से गायब था. 12 मार्च की रात जब गोलू घर नहीं पहुंचा तो उन लोगों ने रात भर उसकी काफी खोज की जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो बाध्य होकर 13 मार्च को पटखौली थाने में आवेदन देकर विवेक उर्फ गोलू के गायब होने की सूचना दी. लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने बताया कि इसी बीच सूचना मिली कि उनका पुत्र विवेक उर्फ गोलू, मंगलपुर निवासी नीरज के साथ 11 मार्च की शाम में देखा गया था. जिसके बाद राजेश पंडित ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

14 मार्च की शाम करीब 4 बजे देखा गया शव

पुलिस ने मामले में नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ किया लेकिन नीरज ने इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली. इधर 14 मार्च की शाम करीब 4 बजे शहर के कालीघाट के लोगों ने गंडक नदी में तैरते हुए एक शव को देखा . स्थानीय लोगों ने शव नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना पटखौली थानाध्यक्ष को दी. पटखौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

एनएच 727 को जाम कर दिया

पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टिया प्रतीत हो रहा है कि किसी ने विवेक उर्फ गोलू की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया है. वहीं दूसरी ओर शनिवार की सुबह मृतक के परिजनों ने मलकौली चौक के पास एनएच 727 को जाम कर दिया . मृतक के परिजन मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे एवं पुलिसिया कार्रवाई से नाराज थे. मृतक के परिजनों ने करीब आधे घंटे तक एनएच 727 को जाम रखा . बाद में इसकी सूचना पर नगर सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, वार्ड पार्षद अबू लैस, बगहा दो सीओ निखिल कुमार एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, पटखौली प्रभारी अनीश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर संजय पाठक सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे एवं परिजनों को समझा बूझकर कार्रवाई का आश्वासन दिया .

इसे भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >